Saturday, 29 August 2026

झुंझुनू में एक युवक पतंग उड़ाते समय छत से बिजली के ट्रांसफार्मर पर गिरा, हुई मौत ,सीकर में चाइनीस मांझे से 60 लोग हुए घायल


झुंझुनू में एक युवक पतंग उड़ाते समय छत से बिजली के ट्रांसफार्मर पर गिरा, हुई मौत ,सीकर में चाइनीस  मांझे  से 60 लोग हुए घायल

झुंझुनूं शहर के काजीवाड़ा मोहल्ले में मुस्लिम स्कूल के पास पतंग उड़ाते वक्त एक युवक छत से बिजली के ट्रांसफार्मर पर गिर गया। युवक को गंभीर हालत में बीडी के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से जयपुर रेफर किया गया है। सीकर में चाइनीज मांझे से 60 लोग घायल हो गए हैं। इनके हाथों की अंगुलियों, चेहरे पर कट लगे।

 

लोगों ने बताया कि घायल युवक नोमान मुस्लिम स्कूल की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान बैलेंस बिगड़ने से वह स्कूल की छत से सटे ट्रांसफार्मर पर जा गिरा। स्थानीय लोगों ने नोमान को ट्रांसफार्मर से नीचे गिराया और अस्पताल पहुंचाया। युवक के ट्रांसफार्मर पर गिरते ही चिंगारियां निकलीं।

स्थानीय पार्षद सलीम कबाड़ी ने बताया कि ट्रांसफार्मर 11 हजार केवी का है। लोगों का आरोप है कि बिजली सप्लाई बंद करने के लिए फोन किए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लोगों ने अपने स्तर पर डंडे से युवक को ट्रांसफार्मर से गिराया।




    Previous
    Next

    Related Posts