Saturday, 29 August 2026

चौथ माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 बच्चों की मौत, 17 घायल, 3 की हालत गंभीर


चौथ माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 बच्चों की मौत, 17 घायल, 3 की हालत गंभीर

सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में गुरुवार देर शाम चौथ माता मंदिर के दर्शन कर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से तीन बच्चों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

थाना प्रभारी टीनू सोगरवाल ने बताया कि चौथ का बरवाड़ा कस्बे के बासला गांव से 20 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से चौथ का माता मंदिर गए थे। यहां सुबह 11 बजे माता के दर्शन किए। सभी दिनभर मेले में घूमे। शाम करीब 6 बजे सभी लोग गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कस्बे से एक किलोमीटर पहले पीपल के पेड़ के पास ब्रेकर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटने से सभी लोग नीचे दब गए। 

मौके पर पहुंचे लोगों ने जेसीबी बुलवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा करवाया और घायलों को स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर तीन बच्चों सहित 6 लोगों को जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान 8 वर्षीय राहुल  और गौरी तथा 11 वर्षीय प्रिंस निवासी बासला को डॉक्टरों ने मृत घाेषित कर दिया। हादसे में गिर्राज बैरवा, सीता बैरवा, केसंता, सूरज बैरवा, अंकिता बैरवा, विकास  बैरवा, मोदी बैरवा, अंकिता बैरवा, भागीरथ  बैरवा निवासी बासला घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना पर एसपी सुनील कुमार विश्रोई और  एडीएम सूरज सिंह नेगी जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पहुंचकर अधिकारियों ने घटना की पूरी जानकारी ली।




    Previous
    Next

    Related Posts