Saturday, 29 August 2026

स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई,कई कार्यक्रम आयोजित


 स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई,कई कार्यक्रम आयोजित

स्वामी विवेकानंद  की जयंती गुरुवार  को 30 दुपहिया तिरंगा वाहन रैली विवेकानंद स्कूल से घंटाघर होते हुए विवेकानंद सर्किल पहुंची। तथा 750 से अधिक विद्यार्थियों का पैदल संचलन को बड़ा कुआ  सबील शाह की चोकी से  विवेकानंद सर्किल तक के लिए मणिकांत गर्ग, हितेष कुमार, पार्षद भाग चंद जैन व बाबूलाल जैन ने विवेकानंद स्कूल से  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विवेकानंद स्कूल के प्रधानाचार्य  पंकज शर्मा ने बताया कि विवेक काला , मोअजम अहमद,आनंद दीक्षित, शाइस्ता खान,मेहनाज नकवि,विनोद स्वामी, फैसल खान आदि स्टाफ  के निर्देशन मे  रैली मे सबसे आगे घोष वादक, स्वामी विवेकानंद की पोशाक में युवा,  स्वामी जी के कट आउट , नारों से वातावरण को गुंजायमान करते हुए रवाना हुए।जिसमे स्कूल स्टाफ,  भारत विकास परिषद के सदस्य तथा विवेकानंद शिक्षा समिति के सदस्यगण साथ चल रहे थे। 

विवेकानंद सर्किल पर पहुंच कर रैली सभा में परिवर्तित हो गई। योग टीम टोंक के युवाओं व  बालक-, बालिकाओं ने हेरत अंगेज योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया जिससे  सभी दर्शक प्रशंसा करते और तालियां बजाई । भारत विकास परिषद के  सचिव  रमेश काला ने  बताया कि  कार्यक्रम में  जिला प्रमुख  सरोज नरेश बंसल, पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, पार्षद बीना जैन, पार्षद बादल साहू, रोहताश कुमावत, अशोक कासलीवाल, सुरेन्द्र पाटनी,रमेश चौधरी,राधेश्याम शर्मा, मुरारी सिंहल, नवीन कुमार जैन, गोविन्द गुप्ता, नीलिमा सिंह, सीता राम सोनी,  बेनी प्रसाद सोनी, गोपाल कुर्मी, सुनील बम ,दिनेश गुप्ता, गोवर्धन कसेरा, राकेश  कुर्मी, महेन्द्र पाटनी, राजेंद्र  गुप्ता  ,आदि ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 

रैली वापस विवेकानंद स्कूल पहुंची तो परिसर में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर आधारित साँस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की गयी।

जयंती समारोह के मुख्य वक्ता प्रसिद्ध चिंतक व साहित्यकार प्रोफेसर पी सी जैन थे जिन्होंने बहुत प्रभावी तरीके से स्वामी जी के जीवनवृत्त पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का सन्देश दिया। उनके उद्बोधन से प्रश्न मंच के माध्यम से प्रश्न पूछकर विद्यार्थियों व शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया।




Previous
Next

Related Posts