


टोंक विधायक सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक में गुरुवार को रेल लाओ संघर्ष समिति टोंक के अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय संयोजक अकबर खान ने धन्ना तलाई चौराहे पर ज़रूरतमंदों को रजाईयां वितरित की।
समाजसेवी अकबर खान की तरफ से जरूरतमंदों एवं गरीबो को बांटी गई रजाईयां पाकर उनके चेहरे खिल उठे। बुजुर्ग और जरूरतमंद गरीबो को खान ने रजाईयां दी तो वह बहुत खुश हुई जिन्होंने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटे जिंदगी में हमेशा तरक्की करों एवं गरीबो की मदद करो। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान, रामस्वरूप चौधरी, रशीद , ख़ुर्शीद खान, हरिनारायण मीणा, सोनाक्षी,संगीता, मीनाक्षी, रामेश्वरी आदि मौजूद थे।