


कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक केके मंगल ने गुरुवार को विभागीय योजनाओ की सही क्रियान्वयन को लेकर निवाई उपखण्ड क्षेत्र के आधा दर्जन किसान सेवा केन्द्रो का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये ताकि किसानों को विभागीय योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।
कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक केके मंगल ने किसान सेवा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कृषि पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं को किसानों तक पहुंचाएं तथा किसानों के उत्पादन कैसे बढ़े इसके बारे में विशेष रुप से ध्यान रखें एवं किसानों को अधिक से अधिक जानकारी देवे। किसान सेवा केंद्रों पर किसानों के अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित हो साथ ही साथ में किसान नवीनतम तकनीकी को अपनाएं एवं विभागीय अनुदान की प्रक्रिया को किसानों को जानकारी देवें ताकि उनको समय पर लाभ मिल सके ।कृषि पर्यवेक्षक अपने स्तर पर कोई भी पत्रावली लंबित नहीं रखें ,किसान की अनुदान हेतु पत्रावली प्राप्त होती है तो तुरंत निस्तारण कर किसान को अनुदान समय पर मिले इसकी त्वरित कार्रवाई करें।
संयुक्त निदेशक मंगल कहा कि जिले में पहली प्राथमिकता कृषि विभाग की योजनाऐं किसानों तक पहुंचे जिससे किसान विभागीय योजनओं का लाभ अधिक से अधिक ले सके।
कृषि अधिकारी कजोड़ मल गुर्जर ने बताया कि संयुक्त निदेशक मंगल ने गुरूवार को किसान सेवा केन्द्र निवाई,झिलाय,खिड़गीसीन्दरा,बनस्थली एवं बनस्थली,एवं जोधपुरिया का निरीक्षण कर कृषि पर्यवेक्षकों को वर्तमान में लगने वाले कीट एवं व्याधियो पर निगरानी रखे एवं विभागीय दिशा निर्देशो के अनुसार उपचार बताये ।जिस दौरान अनेक कृषक मौजूद थे।