


मालवीय नगर में जैन मंदिर के बाहर ईको रेस्क्यूर्स फाउंडेशन द्वारा चार दिवसीय 12 से 15 जनवरी तकनिशुल्क पक्षी चिकित्सा शिविर का शुभारंभ राजस्थान लघु उद्योग विकास निगम चेयरमैन राजीव अरोड़ा द्वारा किया।
शिविर में घायल पक्षियों के इलाज के लिए ऑपरेशन थिएटर की भी समुचित व्यवस्था की गई है जिससे घायल पक्षियों को तुरंत इलाज मिल सके। राजीव अरोड़ा ने शिविर का अवलोकन किया तथा ईको रेस्क्यू फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की तथा जयपुर वासियों से सुबह व शाम के समय पतंगबाजी ना करने की अपील की। इस अवसर पर वार्ड 131 पार्षद गोविंद सिंह छीपा सहित एस ओ एस व ईको रेस्क्यू फाउंडेशन के मेंबर्स व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
संस्था सचिव डॉ. गौरव चौधरी ने आमजन से अपील की है कि शहर में कहीं पर भी घायल पक्षी मिलने पर 9887345580 पर कॉल कर किसी घायल पक्षी की जान बचा सकते हैं।