Saturday, 29 August 2026

एप्पल कंपनी के डुप्लीकेट एसेसरीज बेचते 4 दुकानदार गिरफ्तार भारी मात्रा में नकली उपकरण और एसेसरीज बरामद


एप्पल कंपनी के डुप्लीकेट एसेसरीज बेचते 4 दुकानदार गिरफ्तार भारी मात्रा में नकली उपकरण और एसेसरीज बरामद

भूपालपुरा थाना पुलिस ने एप्पल कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर सोमवार को थाना क्षेत्र स्थित चार दुकानों पर कार्रवाई कर एप्पल कंपनी के नकली उपकरण एवं एसेसरीज बेचते 4 व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की टीम अग्रिम अनुसंधान कर रही है।

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि एप्पल कंपनी के प्रतिनिधि संदीप तंवर और विकास शर्मा की सूचना पर सोमवार को भूपालपुरा थानाधिकारी हनवन्त सिंह सोढा मय टीम द्वारा थाना क्षेत्र के सिंधु भवन के सामने स्थित एक्सोटिक मोबाइल जोन, रोड नंबर 11 स्थित आई कनेक्ट रीस्टोर प्वाइंट व मोबाइल किंग तथा शक्ति नगर स्थित सलेक्शन मोबाइल एसेसरीज नाम की दुकानों में छापा मारकर 1045 नकली उपकरण एवं एसेसरीज जप्त कर चारों शॉप संचालकों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी शर्मा ने बताया कि एक्सोटिक मोबाइल जोन से एप्पल कंपनी के लोगों लगे 11 नकली इअरपॉड्स, 6 नकली चार्जिंग यूएसबी केबल, 8 नकली एडेप्टर यूएसबी सी प्लस, 51 नकली मोबाइल बैक कवर कुल 76, आई कनेक्ट रीस्टोर प्वाइंट से 61 नकली आईफोन बैटरी, 18 नकली चार्जिंग यूएसबी केबल ,10 नकली एडेप्टर यूएसबी, 6 नकली फ्रंट पैनल, 323 नकली बैक कवर, 166 नकली चार्जिंग कनेक्टर, 24 नकली बैक व फ्रंट कैमरा, 5 नकली ईयर फोन, 20 नकली टच सेंसर, कुल 633 नकली उपकरण व एसेसरीज जब्त किए गए।

इसी प्रकार मोबाइल किंग शॉप से एप्पल कंपनी के लोगों लगे 12 नकली टच पैनल, 19 नकली बैक कैमरा, 3 नकली टच सेंसर, 19 चार्जिंग कनेक्टर कुल 53 तथा सलेक्शन मोबाइल एसेसरी शॉप से एप्पल कंपनी के लोगों लगे 276 नकली बैक कवर, 2 चार्जिंग एडेप्टर, 5 चार्जिंग केबल कुल 283 मोबाइल उपकरण व एसेसरीज जप्त किए गए।

पुलिस ने एप्पल कंपनी के नकली एसेसरीज और उपकरण बेचने के आरोप में एक्सोटिक मोबाइल जोन के संचालक समीर कुमार निवासी भूपालपुरा, आई कनेक्ट रीस्टोर प्वाइंट के संचालक रवि कुमार निवासी अम्बा माता, मोबाइल किंग के संचालक निलेश निवासी केशव नगर तथा सलेक्शन मोबाइल एसेसरीज के संचालक करण निवासी भूपालपुरा को गिरफ्तार किया है।

उदयपुर  ब्यूरो




Previous
Next

Related Posts