


जूली ने कहा कि सीएम गहलोत के प्रयासों से यह आयोजन ख्वाबों से भी ऊपर रहा तथा इतिहास में अब तक हुई जम्बूरियांे में यह सर्वश्रेष्ठ जम्बूरी सीएम गहलोत के अथक प्रयासों का ही नतीजा है। ग़ौरतलब है कि इस पूरे आयोजन के दौरान राजस्थान ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिनमें इंडिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में सबसे बड़े अस्थायी स्टेडियम, यूनिफार्म में सर्वाधिक छात्रों द्वारा पर्यावरण प्रदूषण की ली गई शपथ आदी कई रिकॉर्ड बने । उल्लेखनीय है कि राज्य के जम्बूरी के मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य ने राजस्थान की अतिथि देव भव की परंपरा को सार्थक करते हुए प्रदेश को मिले नेशनल कमिश्नर शील्ड फॉर स्काउटिंग और नेशनल कमिश्नर शील्ड फॉर गाइड उतरप्रदेश और उतराखण्ड को प्रदान की। भारत स्काउट एंड गाइड के अंतरराष्ट्रीय आयुक्त और प्रदेश के मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस जम्बूरी की यादों को वे सदैव जीवंत रखें। आर्य ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया और अन्य कॉरपोरेट हाउसेस को उनके द्वारा आयोजन में किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया । स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने सभी स्काउट्स एंड गाइड्स को सैंतीस हज़ार से ज़्यादा किट निःशुल्क वितरित किए। उन्होंने कहा कि आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों सहित देश विदेश से आये प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन में चार चाँद लगाये है। समारोह में पठारी राष्ट्रीय जम्बूरी के स्टेट कोआर्डिनेटर टीकम चन्द बोहरा, नेशनल कमिश्नर श्यामल बिस्वाश, राजकुमार कौशिक निदेशक, भारत स्काउट एवं गाइड के स्टेट सचिव डॉ. पी सी जैन आदि गणमान्य अतिथि मौजूद रहें।