


भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक राजू मंगोडीवाला, सह संयोजक कमल पुंगलीया, तेज राज सिंह सोलंकी के नेतृत्व में जयपुर शहर प्रवासी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विजय केड़िया , सह संयोजक गौरव गुप्ता, सी.एम गुर्जर, नवीन अग्रवाल, अल्पा विजवर्गीय , रीतेश अग्रवाल एवम् टीम के नेतृत्व में प्रवासी प्रकोष्ठ की तरफ से गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर चौधरी, कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी और यूपी विधानसभा के अध्यक्षसतीश महाना बुधवार को जयपुर गुलाबी नगरी में स्वागत किया । उन्हें कहा कि हमारे जो प्रवासी भाई बन्धु बाहर रहते है उनको भाजपा की मजबूत रणनीति से जोड़ा रखा है, और आगे भी जोड़े रखेंगे।
विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, शंकर चौधरी और सतीश महाना ने आश्वासन दिया की जो हमारे प्रवासी भाई बन्धु बंगाल, गुजरात, अहमदाबाद, चेन्नई, हैदराबाद दिल्ली, पंजाब, उड़ीसा, सूरत तेलंगाना, मुंबई और देश के कोने कोने में रह रहे है उनको हम भाजपा से जोड़े रखेंगे। जयपुर ही नहीं बल्कि राजस्थान के काफी प्रवासी हमारे राज्यो में रहते है, हमने उनको भाजपा की रणनीति से जोड़ रखा है। हम सभी राजस्थानी प्रवासियों को सभी सुविधाए उपलब्ध करवाएंगे।
तीनों विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आज हम जयपुर शहर गुलाबी नगरी आए हमे बहुत अच्छा लगा। हम राजस्थान प्रवासी प्रकोष्ठ का आभार वयक्त करते है एवं जयपुर जिला सयोंजक विजय केडिआ एवं समस्त टीम जिन्होंने हमे यहां आने का आतिथ्य दिया।