Saturday, 29 August 2026

उपराष्ट्रपति धनकड़ बुधवार को करेंगे पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन, डॉ. जोशी ने बिरला और हरिवंश का किया अभिवादन


उपराष्ट्रपति धनकड़ बुधवार को करेंगे पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का उद्घाटन, डॉ. जोशी ने बिरला और हरिवंश का किया अभिवादन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश से मुलाकात कर उनका अभिवादन किया। डॉ. जोशी ने बिरला और  हरिवंश का दुपट्टा पहनाकर अभिवादन किया। उल्लेखनीय है कि बिरला और हरिवंश  83वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार को जयपुर पहुंचे। डॉ. जोशी ने दोनों को सम्मेलन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ 83 वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का बुधवार को प्रातः 10ः30 बजे राजस्थान विधानसभा में उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। सम्मेलन में स्वागत उद्बोधन राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी देंगे। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चन्द कटारिया सहित देशभर से आए पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।

 इससें पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ का मंगलवार को जयपुर एयरपोर्ट पहुँचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने स्वागत किया। 

Previous
Next

Related Posts