Saturday, 29 August 2026

5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़ित जेकेलोन में भर्ती, पिता ने कराया मामला दर्ज, पुलिस ने युवक को लिया हिरासत में


5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़ित जेकेलोन में भर्ती, पिता ने कराया मामला दर्ज, पुलिस ने युवक को  लिया हिरासत में

जवाहर नगर इलाके में 5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची को जेके लोन अस्पताल में भर्ती कराया है। उसका इलाज पोस्ट आपरेटिव सर्जिकल आईसीयू में  चल रहा है । जवाहर नगर थाने में पीड़ित बच्ची के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉ. गुप्ता ने कहा कि कि पीड़िता का उपचार चल रहा है। यह कहना मुश्किल है कि रेप हुआ या नहीं हुआ। यह मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद  स्पष्ट होगा। लेकिन बालिका के जननांग में खरोंच है। डॉक्टरों की मेडिकल जांच के दौरान जननांग में इंजरी सामने आई है। वहीं बालिका के गालों पर बटका भरने का निशान है।

थानाधिकारी पन्ना लाल मीणा ने बताया कि जवाहर नगर निवासी एक युवक ने  एफ आईआरदर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ यहां रहता है। उसकी 5 साल की बेटी के साथ 24 साल के पड़ोसी युवक ने रेप का प्रयास किया। घटनाक्रम के मुताबिक, सोमवार दोपहर को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान पड़ोसी युवक की नियत बिगड़ गई। घर के बाहर खेल रही बच्ची को टॉफी का लालच देकर उठा ले गया। खुद के घर ले जाकर आरोपी पड़ोसी ने दुष्कर्म का प्रयास किया।




Previous
Next

Related Posts