Saturday, 29 August 2026

भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की


भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ..सतीश पूनियां की अध्यक्षता में आयोजित हुई प्रदेश भाजपा कोर कमेटी बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री कैलाश जी चौधरी, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती विजया रहाटकर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती अलका गुर्जर, सांसद कनकमल कटारा, राजेंद्र गहलोत और सीपी जोशी उपस्थित रहे।

इससे पहले अरुण सिंह, सतीश पूनियां, विजया रहाटकर और चंद्रशेखर ने प्रदेश पदाधिकारी बैठक को संबोधित किया, जिसमें संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।




Previous
Next

Related Posts