Saturday, 29 August 2026

पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा के बेटे दीपक मीणा को गैंगरेप के मामले में किया गिरफ्तार,13 जनवरी तक भेजा जेल


पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा के बेटे दीपक मीणा को गैंगरेप के मामले में किया गिरफ्तार,13 जनवरी तक भेजा जेल

अलवर के राजगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरीलाल मीणा के बेटे दीपक मीणा को पुलिस ने गैंगरेप के मामले में गिरफ्तार किया है। विधायक का बेटे पिछले 6 महीने से फरार चल रहा है। दौसा की मंडावर पुलिस ने सोमवार को युवक को पॉक्सो कोर्ट में पेश किया।

पॉक्सो कोर्ट ने 29 साल के दीपक मीणा उर्फ दिलीप उर्फ दीपू को 13 जनवरी तक जेल भेज दिया है। युवक के खिलाफ मार्च 2022 में मंडावर थाने में 10 वीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग ने मामला दर्ज कराया था। आरोप था कि दीपक ने दोस्तों के साथ मिलकर होटल में गैंगरेप किया। मामले में नेतराम और एक नाबालिग को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था।

नाबालिग पीड़िता के वकील विनोद बंशीवाल ने बताया कि विधायक के बेटे का नाम पुलिस ने जांच में हटा दिया था। पॉक्सो कोर्ट ने 190 की एप्लिकेशन में प्रसंज्ञान लेते हुए दीपक मीणा को गैंगरेप में शामिल मानते हुए 9 जून 2022 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।

आरोपी दीपक पुलिस से बचने के लिए छिपता फिर रहा था। इसे लेकर हाईकोर्ट में रिट लगाई कि पुलिस जानबूझकर गिरफ्तारी नहीं कर रही है। ऐसे में दौसा एसपी को आगामी 23 जनवरी को तलब करते हुए कोर्ट ने दीपक को  रफ्तार करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश की पालना में आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर पॉक्सो कोर्ट में पेश किया।

मामले की जांच महुवा डिप्टी एसपी ब्रजेश कुमार को सौंपी गई थी। महुवा डीएसपी ब्रजेश कुमार ने कहा कि पहले एफआईआर में दीपक मीणा का नाम नहीं था। बाद में पॉक्सो कोर्ट की सख्ती के बाद उसे  गिरफ्तार किया है।

एफआईआर में बताया गया था कि फेसबुक पर नाबालिग की दोस्ती थूमड़ा (अलवर) निवासी विवेक शर्मा से हुई थी। विवेक ने लड़की से नजदीकियां बढ़ाईं और बहला-फुसलाकर 24 फरवरी 2021 को मंडावर थाना क्षेत्र की समलेटी पैलेस होटल में ले गया। वहां होटल में काम करने वाले युवक नेतराम और दीपक भी आए। साथ ही दो अन्य युवक भी वहां पहुंचे। पांचों ने मिलकर नाबालिग से गैंगरेप किया।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया गया था कि छात्रा के साथ कई बार मंडावर के एक होटल में गैंगरेप किया था। आरोपी छात्रा को डरा धमका कर ब्लैकमेल भी कर रहे थे।




Previous
Next

Related Posts