


सारस्वत ब्राह्मण महासभा अजमेर के द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव समारोह में समारोह के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने कहा है कि ब्राह्मण अपना अहंकार त्याग कर अपनी योग्यता के आधार पर समाज के पथ दर्शक बने।
सारस्वत ब्राह्मण महासभा अजमेर के द्वारा लायंस क्लब वैशाली नगर अजमेर में वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम में 80वर्ष से अधिक वृद्ध जन मेधावी छात्रों समाज के विशिष्ठ उपलब्धियां प्राप्त करने वालो को सम्मानित कर पुरस्कृत किया।
महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सारस्वत ने पूरे वर्ष का कार्यक्रम विवरण की जानकारी पेश की ।
मंच पर पूर्व प्रोफेसर बी पी सारस्वत, जनरल पोस्ट मास्टर जयपुर पवन कुमार शर्मा, राजकीय महाविद्यालय कॉलेज की व्याख्याता रितु सारस्वत, समाज के संरक्षक कन्हैयालाल सरस्वत और,सचिव हिमांशु शुक्ला नेसमाज को आगे बढ़ाने के लिए अपने सुझाव दिए।कार्यक्रम के मध्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन भी किया गया । इस अवसर पर समाज का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया।