

शनिवार रात को भी घने कोहरे विजिबिलटी कम होने के कारण कार गंगनहर में गिर गई। इसमें फंसे दो दोस्तों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रविवार सुबह नहर में फिर सर्च किया गया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर अजमेर सिंह और रवींद्र के शव मिले।
घटना गंगानगर के साधुवाली में देर रात करीब 11 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार हादसे में साधुवाली के रहने वाले दो किसान औरएक पंजाब के किसान की मौत हो गई। मृतक रवींद्र पंजाब के गांव गुमजाल का रहने वाला है। अजमेर सिंह और संजय साधुवाली के ही रहने वाले हैं।
तीनों किसान अपने एक परिचित के खेत पर गए थे। वहां से लौटते समय ये लोग खेत से नहर की पुलिया पर चढ़े ही थे। इस दौरान कार की स्पीड बढ़ाने से हादसा हो गया।
कार के नहर में गिरते ही दरवाजा खुल गया, लेकिन केवल संजय ही कार से बाहर निकल पाया। अजमेर सिंह और रवींद्र सिंह कार में फंसे रह गए। संजय ने कार से निकलकर किनारे की तरफ जाकर मोबाइल की रोशनी की। इसी दौरान करीब से निकल रहे एक कार ड्राइवर ने संजय को बाहर निकाला और हॉस्पिटल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।