Saturday, 29 August 2026

कांग्रेस प्रभारी रंधावा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों की बैठक में कई प्रभारी नहीं आने से हुए नाराज,कार्यों की समीक्षा होगी मंत्रिमंडल में बदलाव भी संभव


कांग्रेस प्रभारी रंधावा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों की बैठक में कई प्रभारी नहीं आने से हुए नाराज,कार्यों की समीक्षा होगी  मंत्रिमंडल में बदलाव भी संभव

कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों के लिए रविवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हुई बैठक से कई प्रभारी नदारद रहे। यह देखकर कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा नाराज हो गए। उन्हाेंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि थोड़ी सख्ती की जरूरत है। घर, पार्टी और देश बिना सख्ती के नहीं चलता।

अभियान से जुड़ी बैठक के बाद रविवार को पत्रकारों से बातचीत में भी रंधावा  ने कहा कि सभी लोगों को स्पष्ट संदेश है कि बैठक में आना होगा। ये अंतिम साल है। सबकी परफॉर्मेंस देखी जाएगी। मैंने सीएम को सख्ती करने के लिए कहा है।रंधावा ने कहा कि जो पार्टी के प्रति समर्पित रहेगा, उसका डीएनए देखा जाएगा। उन्होंने संकेत दिए कि मंत्रिमंडल भी बदला जा सकता है। इसके अलावा जिसकी परफॉर्मेंस जीरो होगी उसे टिकट नहीं दिया जाएगा। 

कांग्रेस प्रभारी रंधावा ने बैठक में कहा कि कांग्रेस को आज भाजपा के झूठे प्रचार, मीडिया पर लगा अंकुश तथा भाजपा नेताओं के लच्छेदार भाषणों का मुकाबला करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समक्ष एक कठिन लड़ाई है जिसे सभी नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर लडऩा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में पूर्व में भी संकट आ हैं, किन्तु हमेशा कांग्रेस पार्टी पुन: मजबूती के साथ देश के लिये खड़ी हुई है। 

उन्होंने कहा कि वक्त है पार्टी की सेवा करने का। उन्होंने उदाहरण दिया कि जब उन्हें पंजाब में पार्टी का टिकिट मिला तो उनके पिता ने राजनीति छोड़ दी थी। उन्होंने कहा कि सभी को मौका मिलना चाहिए और मिल बांटकर काम करते हुए संगठन को मजबूत करना चाहिये। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है, यदि कोई संगठन से ऊपर स्वयं को समझे तो पार्टी को ऐसे नेता की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को पार्टी के लिये काम करना पड़ेगा, यदि पार्टी के लि समय नहीं दे सकते तो ऐसे नेता अपने घर बैठ जा। उन्होंने कहा कि पार्टी में काम करने वाले नेताओं को ही आगे बढ़ाया जागा तथा पार्टी का काम करने वाले  नेताओं को आगामी चुनावों में टिकिट मिलेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है, अनुशासन के तहत् ही सभी नेता व कार्यकर्ता कार्य करें। 

प्रभारी रंधावा ने कहा कि जब भी प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों के दौरे पर जा तो उनके कार्यक्रम की सूचना संगठन के माध्यम से लेकर आकस्मिक रूप से वे स्वयं बैठकों में शामिल होंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को उचित मान-सम्मान मिले। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान देकर ही संगठन मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही चुनाव होने वाले है, इसलि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से जनता के बीच जाने का यही उचित समय है।


Previous
Next

Related Posts