Saturday, 29 August 2026

राजस्थान में जंगलराज,अपराध, भ्रष्टाचार और कुशासन के 4 साल: रामचरण बोहरा


राजस्थान में  जंगलराज,अपराध, भ्रष्टाचार और कुशासन के 4 साल:  रामचरण बोहरा

जयपुर शहर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि यह सरकार युवाओं से किसानों से एवं राजस्थान की जनता से झूठे वादे कर कर सत्ता में आई है उन्होंने किसानों से वादा किया था कि 10 दिन में कर्जा माफ होगा, युवाओं से कहा था कि उन्हें बेरोजगारी भत्ता और रोजगार मिलेगा, लेकिन ना किसानों का कर्जा माफ हुआ न युवाओं को रोजगार मिला, बेरोजगारी के मामले में तो राजस्थान नंबर 1 है। 

किशनपोल विधानसभा में  शनिवारको आयोजित जन आक्रोश महासभा को संबोधित करते हुए राजस्थान में आए दिन पेपर लीक हो रहे हैं और सरकार पेपर लीक करने वालों का संरक्षण प्रदान कर रही है। राजस्थान में रोजाना  हत्याएं हो रही हैं, बजरी माफिया का राज पूरी तरह फैल चुका है, बलात्कार एवं महिला उत्पीड़न में भी राजस्थान की सरकार नंबर 1 देश में सबसे ज्यादा बलात्कार राजस्थान में होते हैं इस सरकार में दलितों पर अत्याचार हो रहे जिस राजस्थान में कभी गैंगवार की खबरें नही आती थी वहां आज रोज गैंगवार हो रही है। राजस्थान में पूरी तरह जंगलराज कायम है। यहां अब साधु संत भी सुरक्षित नही हैं ।

भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने कहा कि राजस्थान की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद ही बीमार है चिरंजीवी योजना पूरी तरह फेल है।  यह सरकार मंदिरों को तोड़ रही है वहीं दूसरी तरफ अमित शाह जी ने कहा है कि 1 जनवरी 2024 से आप भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर सकते हैं। जयपुर में 727 करोड़ की लागत से जयपुर जंक्शन एवं 272 करोड़ की लागत से गांधीनगर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जा रहा है। जहां 2014 से पहले जयपुर से 27 फ्लाइटस् चला करती थी आज जयपुर एयरपोर्ट से  से 72 फ्लाइट्स का संचालन किया जा रहा है।

इस दौरान भाजपा की प्रदेश महामंत्री और राजसमंद सांसद दिया कुमारी, विधायक वासुदेव देवनानी, पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, जिला अध्यक्ष राघव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Previous
Next

Related Posts