

बिट्सियंस देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्लोबल इंस्टीट्यूशंस, कंपनीज और आर्मी तक में अपनी सेवा से बिट्स पिलानी का नाम रोशन कर रहे हैं। यह कहना था कुमार मंगलम चांसलर बिट्स पिलानी, वह शनिवार को बिरला इंटरनेशनल और बिटसा जयपुर चैप्टर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित बिट्स-पिलानी एलुमनी ग्लोबल मीट 2023 (बीजीएम) के 5 वें संस्करण में शनिवार को वीडियो के माध्यम से बिट्सियंस डेलीगेट्स को संबोधित कर रहे थे।
बीजीएम के चेयरमैन कैलाश गुप्ता ने बताया कि उन्होंने आगे कहा कि बिट्स एक इंस्टीट्यूशन नहीं बल्कि कामयाबी का एक पर्याय बन चुका जो बिट्सियस की मेहनत का ही नतीजा है। यहां से निकलकर वे पूरी दुनिया में टॉप इंस्टीट्यूशंस के सीईईओ, बड़े स्टार्टअप के मालिक और अपनी कंपनी का संचालन कर हजारों लोगों को रोजगार देकर महत्वपूर्ण की भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने आगे बताया कि यूके में एफटीएसई-लिस्टेड मल्टीनेशनल कंपनी, रेकिट पीएलसी के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) रहे चुके विश्व विख्यात भारतीय बिजनेस मैन राकेश कपूर ने बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बिट्स), पिलानी से केमिकल इंजीनियरिंग में बीई (ऑनर्स) किया है। कपूर ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मीट को संबोधित करते हुए बिट्स पिलानी फॅमिली और सभी मेंटर को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए धन्यवाद दिया।
सीईओ, बीजीएम 2023, आलोक जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बिट्स ऑफ सोशल इंपैक्ट बुक लंच भी की गई, जिसके ऑथर हर्ष भार्गव और साई प्रमिला हैं। बाउंड्रीज क्रॉस करके इंडियन एयरफोर्स, मेडिकल, बिजनेस, फैशन जैसे प्रतिष्ठित क्षेत्रों में सफलता हासिल करने वाली बिटीसियंस वूमेन पर ’उड़ान’ सत्र आयोजित किया गया। सत्र में उपासना कपूर, स्क्वायन लीडर सुप्रिया भोंसले, प्रीति पद्नाभान, डॉ जुबली पतगिरी, निकिता तनवानी ने अपनी कामयाबी से जुड़े खट्टे मीठे अनुभव साझा किए।
मीट में ’सोशल अरीना’ सत्र में उन बिट्सियंस को भी एलुमनी से रूबरू कराकर प्रोत्साहित किया गया जो अपने बिजनेस और काम के साथ सोशल वर्क के माध्यम से समाज सेवा मैं अग्रणी कार्य कर रहे हैं।