Saturday, 29 August 2026

सीएम गहलोत के हस्तक्षेप के बाद एसीबी के कार्यवाहक डीजी हेमंत प्रियदर्शी ने विवादित आदेश वापस लिया


सीएम गहलोत के हस्तक्षेप के बाद एसीबी के कार्यवाहक डीजी हेमंत प्रियदर्शी ने विवादित आदेश वापस लिया

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर एसीबी के  कार्यवाहक डीजी  हेमंत प्रियदर्शी ने ट्रैप आरोपी का फोटो सार्वजनिक नहीं करने के आदेश को वापस ले लिया है।

उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले ही एसीबी का कार्यवाहक डीजी  हेमंत प्रियदर्शी सीएम गहलोत ने अतिरिक्त  कार्यभार  दिया था । इसी के साथ उन्होंने यह विवादित आदेश जारी कर दिया था। इसके बाद प्रतिपक्षके नेता गुलाब चंद कटारिया, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के साथ-साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई मंत्री और विधायकों ने इस विवादित आदेश का खुलकर विरोध किया था और इस विरोध के चलते ही मुख्यमंत्री को आखिर इस आदेश को वापस लेने के निर्देश कार्यवाहक डीजी  हेमंत प्रियदर्शी को देने पड़े ।



Previous
Next

Related Posts