Saturday, 29 August 2026

नागौर जेएलएन हॉस्पिटल का डॉक्टर गिरफ्तार : नशे में वाहन चला तीन को कुचला, बुजुर्ग की हुई मौत


नागौर जेएलएन हॉस्पिटल का डॉक्टर गिरफ्तार : नशे में वाहन चला तीन को कुचला, बुजुर्ग की हुई मौत

नागौर के जेएलएन हॉस्पिटल परिसर में गुरुवार सुबह शराब पीकर हॉस्पिटल के गेट पर खड़े लोगों को कार से कुचलने पर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी डॉ. योगेंद्र सिंह नेगी को गिरफ्तार कर हौंडा सिटी कार को जब्त कर लिया है।

एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि थाना रोल निवासी परिवादी हनुमान राम मेघवाल ने जेएलएन अस्पताल के मुर्दाघर में एक लिखित रिपोर्ट कोतवाली पुलिस को दी। रिपोर्ट में बताया कि गुरुवारसुबह करीब 10-11 बजे के लगभग उसका भाई भंवरलाल तथा रोल निवासी नाजिया बानो, दिल्ली दरवाजा के अंदर निवासी रहीसा बानो एवं कोडिया खाटू निवासी देबू राम अस्पताल गेट के बाहर खड़े थे। अस्पताल के डॉ. योगेंद्र सिंह नेगी ने अपनी कार तेज गति  और लापरवाही से  चलाकर इनके जोर से टक्कर मारी।

इस टक्कर से उसके भाई भंवरलाल की मौके पर मौत हो गई, बाकी सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट पर आईपीसी की संबंधित धाराओं व एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच सीओ विनोद कुमार सीपा को सौंपी गई। कोतवाली थाना अधिकारी राजेंद्र खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई कर आरोपी डॉक्टर को घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार कर लिया है।



    Previous
    Next

    Related Posts