


पौष मास की पूर्णिमा को जयपुर घाट पुष्कर में पुष्कर सरोवर दिव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा आरती का समय सायं 6 बजे रहेगा।
महा आरती पंडित कैलाश नाथ दाधीच के आचार्यत्व में पुजारी पंडित चंद्रशेखर गौड़ द्वारा की जाएगी।
दिव्य महाआरती संघ पुष्कर संरक्षक सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा ने बताया कि दिव्या भारती हर पूर्णिमा को नियमित रूप से की जाती है। इस महाआरती के जजमान इंदर सिंह पवार रहेंगे।