Saturday, 29 August 2026

हेमंत वर्मा शिवसेना के बने अजमेर जिला प्रमुख


हेमंत वर्मा शिवसेना के बने अजमेर जिला प्रमुख

शिवसेना के प्रदेश प्रमुख लखन सिंह पवार ने अजमेर जिले के जिला प्रमुख के पद हेमंत कुमार वर्मा को नियुक्त किया है।

हेमंत कुमार वर्मा पूर्व में भी 10 साल तक शिवसेना के जिला प्रमुख के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे हैं। उनकी नियुक्ति की अनुशंसा राष्ट्रीय प्रमुख एवं मुख्यमंत्री महाराष्ट्र एकनाथ संभाजी शिंदे साहब के आदेश पर की गई है।

नियुक्ति पर पूरे जिले के शिव सैनिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और आगामी कुछ ही समय में शिवसेना का जिला अखंड तहसील स्तर पर विस्तार किया जाएगा।

जिला प्रमुख हेमंत कुमार वर्मा ने कहा है कि उनकी नियुक्ति होने पर वह शिवसेना को एक नया विशाल रूप देकर अपने जिले में नया आयाम देंगे और आने वाले विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव पार्षद चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी जाएगी। जिस के संबंध में आगामी कुछ ही दिनों में जिले स्तर की शिव सैनिकों की एक आम मीटिंग रखी जाएगी। 



Previous
Next

Related Posts