


खातीपुरा स्टेशन को टर्मिनल स्टेशन बनाने का काम 20 जनवरी को पूरा हो जाएगा। वैसे तो जयपुर शहर में गांधीनगर, जगतपुरा, दुर्गापुरा, सांगानेर, ढेहर का बालाजी जैसी कई उपनगरीय स्टेशन हैं, लेकिन खातीपुरा पहला टर्मिनल स्टेशन होगा।
जीएम विजय शर्मा ने अलवर-जयपुर रूट के वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीआरएम नरेंद्र और कंस्ट्रक्शन विंग के अधिकारियों को नए साल में स्टेशन शुरू करने के निर्देश दिए थे।
रेलवे के ट्रेन ऑपरेशन एक्सपर्ट डीपी मिश्रा ने बताया कि खातीपुरा स्टेशन 8 लाइन का होगा। जिसमें से 20 जनवरी को 6 लाइन की ट्रेन ऑपरेशन के लिए शुरू कर दी जाएगी। उसके बाद इन पर 8 फरवरी तक पोस्ट एनआई के चलते कुछ ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, लेकिन इसके बाद भी 2 लाइन जिन पर पुरानी स्टेशन बिल्डिंग बनी हुई है, उन पर फरवरी माह के अंत तक ट्रेन ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।