Saturday, 29 August 2026

राजस्थान आवासन मंडल मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया पौष-बड़ा महोत्सव, उत्सव और त्योहार करते हैं सकारात्मकता का संचार : पवन अरोड़ा


राजस्थान आवासन मंडल मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया पौष-बड़ा महोत्सव, उत्सव और त्योहार करते हैं सकारात्मकता का संचार :  पवन अरोड़ा

राजस्थान आवासन मंडल में बुधवार को पौष-बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने गणेश आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अरोड़ा ने कहा कि उत्सव और त्योहार सकारात्मकता का संचार करते हैं। मंडल हर त्योहार को कर्मचारियों के साथ मनाने की परंपरा को निरंतर मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले सभी उत्सवों को मंडल सामूहिक रूप से मनाएगा।

इस अवसर पर आवासन मंडल में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा को सजाया गया और मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान सचिव श्रीमती अल्पा चौधरी, वित्तीय सलाहकार श्रीमती संजय शर्मा, राजस्थान आवासन बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दशरथ कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष भगवती प्रसाद, महासचिव प्रदीप शर्मा, संयुक्त सचिव गोविंद नाटाणी सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



Previous
Next

Related Posts