


जयपुर से भाजपा सांसद रामचरण बोहरा ने बुधवार को बगरू विधानसभा क्षेत्र के मुहाना मे आयोजित विशाल जन आक्रोश सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन से आक्रोशित है, राजस्थान अपराधियों की शरणस्थली बन गया है, इसी वजह से बलात्कार, हत्याएं, पेपरलीक, अवैध खनन और भ्रष्टाचार जैसे अपराध अपनी चरम सीमा पर है।
सांसद बोहरा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पहले भूमाफिया और खनन माफिया को राजनीतिक संरक्षण दिया, अब नकल माफिया को भी पनपा रहे है। राजस्थान पेपर लीक करने वाले गिरोहों का अड्डा बन गया है। अब तक 16 पेपर लीक प्रकरणों की तो पुष्टि ही हो चुकी है, और भी कई भर्तियों मे पेपर लीक हुए है, और गरीब बेरोजगार लोगों के हक की नौकरियां नकल माफियाओं ने हडपी है।
यह सरकार झुठे वादें करके सत्ता मे आई थी, 4 साल हो गये, किसान अभी भी कर्ज माफी का और युवा अभी भी बेरोजगारी भत्तें का इंतजार ही कर रहें है।
जन आक्रोश सभा को राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। सभा मे राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर, प्रदेश मंत्री अशोक सैनी, जिला अध्यक्ष राघव शर्मा, जिला अध्यक्ष रामानंद गुर्जर, जिला महामंत्री बृजेश लाटा उपस्थित रहे।