


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि चार साल के कांग्रेस शासन में वीरता एवं शौर्य का प्रतीक एवं शांतिप्रिय राजस्थान बदहाल ,अशान्ति एवं धार्मिक कट्टरवाद आंतकवाद का क्षेत्र बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की तरफ से आयोजित कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली गई जनाक्रोश यात्रा हो या जनसभा इसके पीछे राज्य की कांग्रेस ने जनता से जो किए वायदों को पूरा नही किया जिसका ही परिणाम है कि राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है।
त्रिवेदी ने रामलीला मैदान टोंक में बुधवार को भाजपा की तरफ से आयोजित जनाक्रोश सभा को सम्बोधित करते हुए राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल के विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि वसुंधराजी ने विकास कार्यो में कोई कमी नही छोड़ी।
सार्वजनिक सभा मे राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का यह बयान जिसमे श्रीमती राजे को क्लीनचिट देने की दृष्टि से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आई जनता से किए गए वायदों को पूरा करना तो दूर की बात है विभिन्न परीक्षाओं के एक नही दो नही पन्द्रह पेपर लीक होना जिससे युवाओं में जनाक्रोश फैला।उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात तो यह है कि पेपर लीक में किसी कांग्रेसी नेता का तो किसी सत्तासीन सरकार का कोई महत्त्वपूर्ण व्यक्ति का हाथ होना पाया गया इसलिए कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसी को जांच का जिम्मा नही सौंपा गया।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशू त्रिवेदी ने
राहुल गांधी की ओर से हाल ही में चीन के पक्ष में दिए गए बयान पर कहा कि उनको चीन समर्थन में राग अलापने का ज्ञान खुद के ही पास रखना चाहिए । त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ साल में जनता की सोच बदली है जिसका ही परिणाम है कि आज स्वच्छ भारत का क्षेत्र हो या केंद्र सरकार की शौचालय बनाने की योजना जिससे महिलाओ को आत्म सम्मान मिला है यह सभी मोदी जी की सोच का ही परिणाम है।
उन्होंने कहा कि जनता को आने आत्म गौरव,प्रदेश की सुख शांति के लिए भाजपा को वोट करना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी व गुजरात से अधिक सीटो से भाजपा चुनाव जीतेगी।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी का टोंक में तलवार भेंट करके शॉल ओढ़ा करके स्वागत किया।साथ ही 11कलशों से अगवानी की गई। वही 51 किलो की माला से भव्य स्वागत किया । सभा मे टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया,जिला प्रमुख सरोज बंसल,मालपुरा विधायक कन्हैया लाल चौधरी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना,महामंत्री विष्णु शर्मा,प्रभु बाडोलिया,भाजपा जयपुर के सहसंगठन प्रभारी नरेश बंसल,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, टोंक जिला संगठन प्रभारी अशोक सैनी,पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल जैन, गणेश माहुर,पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी,नगर परिषद टोंक की पूर्व सभापति लक्ष्मी देवी जैन, उपाध्यक्ष रामनिवास गुर्जर,बेनी प्रसाद जैन ,भाजपा शर मंडल टोंक के अध्यक्ष राजेश शर्मा,शेलेन्द्र जैन,ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सेनी बबलू टैंकर,भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री चन्द्रवीर सिंह चौहान, शम्भू शर्मा आदि मौजूद थे।