Saturday, 29 August 2026

सेकेंड ग्रेड टीचर परीक्षा पेपर लीक के दो मुख्य सरगना पर 25-25 हजार का इनाम किया घोषित


सेकेंड ग्रेड टीचर परीक्षा पेपर लीक के दो मुख्य सरगना पर 25-25 हजार का इनाम किया घोषित

सेकेंड ग्रेड टीचर परीक्षा पेपर लीक के दो मुख्य सरगना पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस मुख्यालय ने इनाम घोषित किया है। 

डीजीपी राजस्थान उमेश मिश्रा ने बताया कि दोनों की बदमाश पेपर लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी हैं। जिसे भी इनकी जानकारी मिले वह पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर के सूचना दे। सही सूचना देने वाले को 25-25 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ये बदमाश उदयपुर में पुलिस  कार्रवाई के बाद से फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन बदमाश नहीं मिले। पुलिस का अनुमान है कि ये बदमाश प्रदेशया पास के राज्यों में छिपे हुए हैं। वहीं एसओजी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विदेश में भी संपर्क में है।

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया किअभियुक्त भूपेंद्र सारण और सुरेश ढाका के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। दोनों फरार आरोपियों राज्य में संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चला। इसे देखते हुए डीजीपी उमेश मिश्रा के निर्देश पर एडीजी क्राइम अपराध द्वारा दोनों अभियुक्तों पर अलग-अलग 25 हजार रुपए का पुरस्कार घोषित किया है। जो भी व्यक्ति इन दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सही सूचना देगा उसे पृथक पृथक 25 हजार रुपए का पुरस्कार द्या जाएगा।


Previous
Next

Related Posts