Saturday, 29 August 2026

अभी भगवान राम बालक, इसलिए जय श्री राम, सीता आएंगी तब बोलेंगे जय सियाराम, ये कांग्रेस नहीं समझ पाएगी: सुधांशु त्रिवेदी


अभी भगवान राम बालक, इसलिए जय श्री राम, सीता आएंगी तब बोलेंगे जय सियाराम, ये कांग्रेस नहीं समझ पाएगी: सुधांशु त्रिवेदी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि हम जय श्री राम इसलिए बोल रहे हैं। क्योंकि अभी राम जन्मभूमि पर मंदिर बन रहा है। इसके बाद बड़े होकर राम राजा बनेंगे। तब सीता आएंगी।सियाराम तब बोलेंगे। अभी तो बालक राम हैं। इसलिए हम लोग जय श्री राम बोलते हैंं। यह बात बालक बुद्धि वाले कांग्रेसी नहीं समझ पाएंगे।भाजपा भरने पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए बैंकों त्रिवेदी ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव के वक्त कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में देशद्रोह कानून को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि इसका गलत उपयोग किया जा रहा है। 2019 के बाद राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने ही इसका सबसे पहले इस्तेमाल किया। उनकी पार्टी के कुछ विधायकों ने नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस की सरकार ने उनके खिलाफ देशद्रोह के तहत मुकदमे दर्ज करवा दिए। इससे कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर जगजाहिर हो गया।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि राजस्थान में महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाले अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार के एक मंत्री कहते हैं कि राजस्थान में रेप इसलिए बढ़ रहे क्योंकि यह मर्दों का प्रदेश है। वहीं, मुख्यमंत्री गहलोत महिलाओं की ओर से दर्ज किए कराए गए 56% मुकदमों को ही झूठा बता रहे हैं। इससे महिलाओं के प्रति कांग्रेस संवेदनहीनता अब जग जाहिर हो चुकी है।

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- राजस्थान पेपर लीक में रिकॉर्ड तोड़ रहा है। परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो जाता है। इससे प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य खतरे में आ गया है। पेपर लीक का यह पहला मामला नहीं है। कांग्रेस पार्टी में तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का पेपर भी लीक हो गया था। इससे यह पता चला था कि अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले हैं। उसके बाद उनकी पार्टी में बगावत का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ।

 उन्होंने कहा कि संभावित राष्ट्रीय अध्यक्ष के उम्मीदवार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर उनकी पार्टी के अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष भी बागी हो गए थे। जो लोग आब्जर्वर बनकर आए। उनसे कोई मिलने नहीं गया। केंद्रीय नेतृत्व भी बेबस हो गया। इसके बाद पूरे देश ने देखा कि उनकी पार्टी के नेता एक दूसरे के लिए किस तरह खुले मंच पर एक शब्द बोल रहे थे।

 भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि  राहुल गांधी हिंदुत्व के मामले में कंफ्यूज हैं। उन्होंने कहा कि बीते साल जयपुर में महंगाई को लेकर रैली हुई थी। राहुल गांधी ने भाषण हिंदू बनाम हिंदुत्व पर दिया। अब राहुल गांधी बात बेरोजगारी की करते हैं। भाषण हिंदुत्व पर देते हैं। ऐसे में राहुल गांधी समेत पूरी पार्टी ही कंफ्यूज है।

त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में हर मोर्चे पर कन्फ्यूजन है। राजस्थान में भी सत्ता को लेकर कंफ्यूजन काफी बढ़ गया है। क्योंकि एक जहाज को दो पायलट चला रहे हैं। इसमें एक पायलट अलग रास्ते पर जाना चाहता है। जबकि दूसरा पायलट अलग रास्ते पर जा रहा है। जिससे राजस्थान की जनता भी कंफ्यूज हो रही है।

सांसद त्रिवेदी ने कहा- कांग्रेसी नेता लगातार  भाजपा पर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हैं। इसलिए मैं पूछना चाहता हूं, कांग्रेस पार्टी के नेताओं से क्या 2014 से पहले हमारे देश के उद्योगपति रेडी-पट्टी लगाकर काम कर रहे थे। फिर उससे पहले कोई उद्योगपति भारत में था ही नहीं। उन्होंने कहा- जब राजस्थान इन्वेस्टमेंट सबमिट थी। उनकी ही पार्टी के नेता ने उन्हीं उद्योगपतियों को मंच पर अपने बाजू में बिठाया था। राहुल गांधी भी उनके नाम के साथ जी लगाते है। इससे कांग्रेस की कथनी और करनी का अंतर पता चलता है।

जोधपुर-पाली बॉर्डर पर बसे निम्बली गांव में बुधवार को 18वीं नेशनल स्काउट-गाइड जम्बूरी की शुरुआत हो रही है। जम्बूरी की शुरुआत करने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची है। ध्वजारोहण कर स्टेडियम का निरीक्षण किया।

ये राजस्थान की अब तक की दूसरी जम्बूरी है, इससे पहले 1956 में पहली जम्बूरी जयपुर में आयोजित हुई थी। राष्ट्रपति के आने से पहले प्रशासनिक अधिकारी और स्काउट-गाइड के अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने में जुटे थे। यहां देश-विदेश से आए 35 हजार स्काउट-गाइड के लिए झोपड़ियां बनाई गई हैं।

यहां अस्थाई गांव ऐसा लग रहा था मानो अभी-अभी बसाया गया है। 3500 झोपड़ियां स्काउट-गाइड और ऑफिसर के लिए बनाई गईं जो देखने में काफी अच्छी लग रही थीं। निर्धारित कार्यक्रम के तहत दोपहर 3.07 बजे राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर जंबूरी स्थल पर बने हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद स्टेडियम पहुंची और कार्यक्रम में शामिल हुई।

जिले के निम्बली गांव (रोहट) के निकट रीको क्षेत्र में आयोजित हो रही 18वीं राष्ट्रीय जंबूरी की सुरक्षा व्यवस्था यहां काफी सख्त नजर आई। हजारों पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी यहां तैनात नजर आए। बिना प्रवेश कार्ड के किसी को भी एंट्री नहीं दी जा रही थी।




Previous
Next

Related Posts