


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने मंगलवार को पुष्कर में मिशन 2023-2024 विजय संकल्प को लेकर भाजपा प्रदेश विस्तारक अभ्यास वर्ग को संबोधित कियाl
डॉ. पूनियां ने प्रदेश विस्तारक वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की रीति-नीति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और लाभार्थियों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर विशेष जोर दिया l
विस्तारक का कार्य मिशन 2023 और 2024 में यज्ञ में आहुति देने जैसा महत्वपूर्ण कार्य है, जो वह संगठन की मजबूती के लिए जमीन पर कार्य कर रहे हैं l उन्होंने कहा कि विस्तारक संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है, जो आमजन, लाभार्थियों और संगठन के बीच सकारात्मक सेतु का कार्य करता हैl साथ ही विस्तारक कांग्रेस सरकार की किसान और युवा विरोधी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में 2023 में राजस्थान में प्रचंड बहुमत की भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और 2024 में प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी, जिसमें देशभर में 300 से अधिक लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत के साथ नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगेl
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने प्रदेश विस्तारक अभ्यास वर्ग को संबोधित करते हुये पन्ना प्रमुख नियुक्ति अभियान को गति देने , सर्वस्पर्शी सदस्यता और नव मतदाता अभियान को गति देने को लेकर मार्गदर्शन दियाl