


प्रदेश में लगातार पेपर आउट होने को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के बाहर जमकर प्रर्दशन किया साथ ही राजस्थान सरकार की सद्वबुद्वि के लिए हवन कर सीनियर टीचर्स भर्ती परीक्षा के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए अधिकारियों को निलंबित करने की मांग की ।
एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आसूराम डुकिया, ईकाई अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश चौधरी, राजेन्द्र कालस ने कहा कि राजस्थान में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के पेपर आउट हो जाने से मेहनतकश युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो जाने के कारण निरस्त कर दिया गया।
पूर्व में भी रीट सहित कई भर्तीयों के पेपर आउट हुए, जिनकी निष्पक्ष जांच राजस्थान की सरकार ने आज तक नहीं करवाई। क्योंकि सरकार के कई मंत्रीगण, अधिकारी किसी ना किसी भर्ती के पेपर को आउट करवाने में सम्मलित थे। ऐसे में इनकी निष्पक्ष जांच राजस्थान सरकार की कोई भी जांच एंजेसी नहीं कर सकती। अत: इस विषय को गंभीरता से लेकर युवाओं के सपनों की सौदागर बनी राजस्थान सरकार से तत्काल उक्त प्रकरणों की रिपोर्ट तलब कर तमाम ऐसी भतिर्यां जिनके पेपर आउट हुए थे उनकी जांच सीबीआई से करवाई जाए। साथ ही भ्रष्ट अधिकारियों को निलंबित करने की कार्यवाही की जाए।
प्रर्दशन के दौरान एबीवीपी कार्यकताओं से पुलिस की झड़प भी हुई लेकिन पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। प्रर्दशन के दौरान एबीवीपी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।