Saturday, 29 August 2026

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी और 10 लाख की मांग करने वाले सेना के जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार


आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी और 10 लाख की मांग करने वाले सेना के जवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौमूं उपखंड क्षेत्र की रेनवाल थाना पुलिस ने महिला और पुरुष का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी सेना का जवान किशन लाल जाट को गिरफ्तार किया है। 

थाना प्रभारी उमराव सिंह गुर्जर ने बताया कि 16 दिसंबर को पीड़िता ने रेनवाल थाने में मामला दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि किशनलाल जाट बांसडी खुर्द ने कमरे में होल्डर वाला कैमरा लगाकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। आरोपी उसको वीडियो शेयर करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपए की  मांग कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार  किया और आरोपी से 2 मोबाइल फोन और 1 सिम जब्त की है। 

पुलिस को आरोपी के मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिले हैं। मामले में अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

उल्लेखनीय है किआरोपी युवक किशन लाल जाट सेना का जवान है और 11 साल की सर्विस कर चुका है। आरोपी दीपावली की छुट्टियों में घर आया था, जिसके बाद वापस अपनी ड्यूटी पर नहीं गया।




Previous
Next

Related Posts