Saturday, 29 August 2026

उदयपुर स्मार्ट सिटी के एसीईओ के खिलाफ मामला दर्ज, एसडीएम से की थी पूर्व विधायक परमार ने शिकायत


उदयपुर स्मार्ट सिटी के एसीईओ के खिलाफ मामला दर्ज, एसडीएम से की थी पूर्व विधायक परमार ने शिकायत

राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ की कड़िया ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच वरदी सिंह खरवड ने उदयपुर स्मार्ट सिटी के एसीईओ प्रदीप सिंह सांगावत के खिलाफ गोचर भूमि में से रास्ता निकालने और गोचर भूमि पर कब्जा करने की शिकायत  को लेकर मंगलवार को केलवाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

कांग्रेस के पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार और क्षेत्र वासियों ने सोमवार को इसी मामले को लेकर उक्त एसीईओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कुंभलगढ़ उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा  था। उपखंड अधिकारी के निर्देश पर केलवाड़ा थानाधिकारी श्याम राज सिंह ने शिकायतकर्ता वरदी सिंह की रिपोर्ट पर केलवाड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार के नेतृत्व में कड़िया और कंबोडा गांव के लोगों ने इसी मामले को लेकर एक दिन पहले ही केलवाड़ा उपखंड मुख्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी को इस मामले की समस्या बताई थी। गांव वालों का आरोप था कि होटल के मालिक प्रदीप सिंह ने निजी फायदे के लिए पंचायत की जमीन से चरनोट से होकर रास्ता निकाला है जो कि गलत है।



Previous
Next

Related Posts