


राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का मंगलवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला और श्रम राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई तथानिर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने आबूरोड़ हवाई पट्टी पर स्वागत किया।
निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने राष्ट्रपति को पत्र देकर सिरोही जिले में केन्द्रीय विश्वविद्यालय खोलने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश प्रदान करने का आग्रह किया।