Saturday, 29 August 2026

पुलिस ने एसएमएस अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर घूम रहे 17 संदेशों को किया गिरफ्तार


पुलिस ने एसएमएस अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर घूम रहे 17 संदेशों को किया गिरफ्तार

एसएमएस थाना पुलिस ने सोमवार को अस्पताल के अंदर और बाहर घूम रहे 17 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। थाना पुलिस के पास बार-बार सूचना मिल रही थी कि अस्पताल में चोरी की वारदातें बढ़ गई हैं। जिस पर  सोमवार को एसएमएस थाना सीआई के सुपरविजन में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा अस्पताल परिसर और उसके आसपास के इलाकों में घूम रहे संदिग्धों को चैक किया गया। पूछताछ में संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर 17 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

डीसीपी ईस्ट राजीव प्रचार ने बताया कि अस्पताल परिसर में मरीज और उनके परिजनों के सामान की चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही थी। जिसे देखते हुए आदेश दिए गए कि एसएमएस  अस्पताल और उसके आसपास के इलाकों में थाना पुलिस एकाएक सर्च करे। बिना वजह अस्पताल परिसर और आसपास घूमने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। 

इस पर सोमवार को एसएमएस अस्पताल थानाधिकारी और पुलिस जाब्ते ने 17 लोगों को राउंड अप किया। पूछताछ में यह लोग अस्पताल परिसर और आसपास में घूमने का कोई कारण नहीं बता पाए। इस पर इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इस तरह का औचक निरीक्षण हर माह में 4 से 5 बार किया जाएगा। जिससे कि बिना वजह अस्पताल परिसर में घूमने वाले बदमाश प्रवृत्ति के लोगों को पुलिस गिरफ्तार करेगी।



Previous
Next

Related Posts