Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने राजभवन में संविधान पार्क का किया लोकार्पण


राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने राजभवन में संविधान पार्क का किया लोकार्पण

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने मंगलवार को राजभवन में पहुंचकर संविधान पार्क का लोकार्पण किया।  

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोकार्पण के बाद संविधान पार्क का बैटरी वाली गाड़ी में बैठ कर भ्रमण किया। इस अवसर पर पाक का निर्माण करने वाले अनूप भरतिया ने  संविधान पार्क से संबंधित विशेष जानकारी से राष्ट्रपति  मुर्मू को अवगत कराया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को प्रातः काल 10:00 बजे विशेष विमान से जयपुर पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र और सीएम अशोक गहलोत ने उनकी अगवानी की। एयरपोर्ट से राष्ट्रपति ने अमर जवान ज्योति पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 

राजभवन में संविधान पार्क के लोकार्पण के बाद राष्ट्रपति बीकानेर में 1000 मेगावाट के सोलर पावर स्टेशन का वर्चुअल शिलान्यास करेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहेंगे। केंद्रीय उर्जामंत्री और वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअली जुड़ेंगे। राजभवन में कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र, सीएम अशोक गहलोत के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी, शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल,कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा प्रतिपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया नेता भी मौजूद हैं।

दोपहर बाद राष्ट्रपति का उदयपुर जाने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार अपराह्न 3.25 बजे वायुयान से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वे यहां कुछ देर रुक कर हवाई मार्ग से आबू रोड मानपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। दो दिवसीय दौरे में वे माउंट आबू और पाली भी जाएंगी।



Previous
Next

Related Posts