


जयपुर में सोमवार को चित्तौड़ से भाजपा सांसद सीपी जोशी ने मुख्य सचिव श्रीमती ऊषा शर्मा से भेंट की। उन्होंने संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के विकास कार्यो से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
सांसद जोशी ने कहा कि उनके लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़ में कराए जा रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा कराया जाए और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि कार्य अच्छी क्वालिटी का तो इसके लिए निगरानी भी की जानी चाहिए। सीएस उषा शर्मा ने आश्वस्त किया कि वे इन कार्यों को सही ढंग से कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेंगी।