Saturday, 29 August 2026

सूर्य नगरी एक्सप्रेस के 3 कोच पलटने से 26 लोग घायल, रेल मंत्री वैष्णव ने किया दौरा,1900 किलोमीटर पटरी बदलने की घोषणा, गंभीर घायल को एक लाख और बाकी को 25-25 हजार की सहायता


सूर्य नगरी एक्सप्रेस के 3 कोच  पलटने से 26 लोग घायल, रेल मंत्री वैष्णव ने किया दौरा,1900 किलोमीटर पटरी बदलने  की घोषणा, गंभीर घायल को एक लाख और बाकी को 25-25 हजार की सहायता

पाली जिले में सूर्यनगरी एक्सप्रेस के 14 डिब्बे पटरी से उतरने की घटना के तत्काल बाद रेलवे ने फैसला लिया है कि देशभर में बिछाई गई इस तरह की 1900 किलोमीटर की पटरियां बदली जाएंगी। हादसे वाली जगह का मुआयना करने के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को इसकी घोषणा की ।

सोमवार शाम करीब 7 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पाली पहुंचे। सोमवार शाम करीब 7 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पाली पहुंचे। उनके साथ पाली के भाजपा सांसद पीपी चौधरी भी थे।  दौरे के दौरान रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि ट्रैक निर्माण में कमी रही हैं। इसलिए पटरियां अब चेंज करेंगे ताकि पाली जैसा हादसा फिर कभी न हो। ट्रैक रिकॉर्ड समय में ठीक होगा। मंगलवार सुबह से फिर से गाड़ियां इस ट्रैक पर संचालन फिर से शुरू हो गया। पटरी में टेक्निकल डिफेक्ट था। इस दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव खुद पटरी पर उतरे और क्षतिग्रस्त ट्रैक को चेक किया। भविष्य में इस तरह का हादसा न हो, इसके लिए दिशा-निर्देश दिए।

पाली शहर से 20 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह साढ़े तीन बजे सूर्य नगरी एक्सप्रेस के 3 कोच पलट गए थे। हादसे में 11 कोच पटरी से उतर गए और 26 लोग घायल हो गए थे। हादसे की सूचना मिलते ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सुबह 4 बजे से बचाव कार्य की निगरानी करते रहे। हादसे के तुरंत बाद उन्होंने रेलवे अधिकारियों और पाली सांसद पीपी चौधरी से फोन पर बात की। शाम होते-होते खुद मौके पर पहुंच गए।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पटरी में एक टेक्निकल डिफेक्ट है। इसे रात में पूरी तरह ठीक कर दिया  गया। सुबह से इस ट्रैक पर फिर से गाड़ियां  का संचालन शुरू हो गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि फैक्ट्री में रेलवे ट्रैक निर्माण के दौरान कुछ कमी रही है। इसलिए देशभर में उस स्लॉट में बना 1900 किलोमीटर ट्रैक बदला जाएगा। इसको लेकर आदेश दे दिए हैं। ताकि कहीं दूसरी जगह इस तरह का हादसा न हो।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव  ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही 5 मिनट में रेलवे प्रशासन एक्टिव हो गया था। रेस्क्यू करने पर फोकस रहा। सुबह 4 बजे से मैं खुद पूरी घटना की मॉनिटरिंग कर रहा था। सभी यात्री सेफ हैं। सिर्फ एक के माइनर फ्रैक्चर है। रेलवे ने तुरंत राहत पैकेज की भी घोषणा की। पाली प्रशासन, अधिकारियों और आसपास के लोगों ने सभी यात्रियों का शुक्रिया। उन्होंने सभी यात्रियों की इस तरह सेवा की, जैसे वे एक परिवार के सदस्य हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कॉल के बाद उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विजय शर्मा और डीआरएम गीतिका पांडेय मौके पर कैंप किए हुए हैं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए रेल मंत्री ने सारे काम छोड़ पाली जिले में घटनास्थल का दौरा किया। वे आज शाम 7 बजे पाली पहुंचे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर रेलवे की टीम बांगड़ हॉस्पिटल पहुंची और तत्काल गंभीर घायल को एक लाख रुपए और आंशिक रूप से घायल 16 लोगों को 25-25 हजार रुपए का मुआवजा दे दिया।



    Previous
    Next

    Related Posts