Saturday, 29 August 2026

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने स्थानांतरित अधिकारियों को दी विदाई नए अधिकारियों के आगमन पर दी शुभकामनाएं


आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने स्थानांतरित अधिकारियों को दी विदाई नए अधिकारियों के आगमन पर दी शुभकामनाएं

राजस्थान आवासन मण्डल के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मण्डल सचिव और सहायक निदेशक (जनसंपर्क) को स्थानांतरण पर विदाई दी गई वहीं नवनियुक्त अधिकारियों के आगमन पर बधाई और शुभकामनाएं भी दी गईं।

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने इस अवसर पर मण्डल सचिव श्रीमती संचिता विश्नोई व सहायक निदेशक (जनसंपर्क) अभिषेक जैन को स्थानांतरण पर विदाई देते हुए उन्हें मोमेंटो दिए। वहीं नवनियुक्त सचिव श्रीमती अल्पा चौधरी और सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हेतप्रकाश व्यास को बुके देकर नये दायित्व की शुभकामनाएं दी।

आवासन आयुक्तअरोड़ा ने स्थानांतरित दोनों अधिकारियों की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार की तरह कार्य करते हुए मंडल को ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। 

इस अवसर पर वित्तीय सलाहकार श्रीमती संजय शर्मा, मुख्य अभियन्ता केसी मीणा, जीएस बाघेला, मनोज गुप्ता, मुख्य सम्पदा प्रबंधक श्रीमती प्रीति सिंह पंवार, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक श्री अनिल माथुर सहित मण्डल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




Previous
Next

Related Posts