Saturday, 29 August 2026

हाइफा हीरो शहीद मेजर दलपत सिंह के नाम से हो इण्डिया मोटर्स सर्किल रावणा समाज ने महापौर को दिया ज्ञापन


हाइफा हीरो शहीद मेजर दलपत सिंह के नाम से हो इण्डिया मोटर्स सर्किल रावणा समाज ने महापौर को दिया ज्ञापन

नगर रावणा राजपूत सभा के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम अजमेर की महापौर ब्रजलता हाड़ा को ज्ञापन देखकर बताया कि रावणा राजपूत समाज के हाइफा हीरो अमर शहीद मेजर दलपत सिंह जी के नाम इंडिया मोटर्स चौराहे (मुख्य सड़क) का नाम रखा जाए। इस प्रस्ताव को कांग्रेस भाजपा और निर्दलीय पार्षद ने नगर रावणा राजपूत समाज को समर्थन पत्र और कुछ पार्षदों ने समाज के पत्र पर हस्ताक्षर करके समर्थन दिया और बहुत से पार्षदों ने अपने लेटर पर सहमति पत्र दिए उप महापौर नीरज जैन ने भी सहमति पत्र दिया। 

रावणा समाज की मांग को लेकर अजमेर नगर निगम महापौर हाड़ा ने सहर्ष स्वीकार कर समाज के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया। प्रतिनिधि मंडल में समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

मिडिया प्रभारी प्रेम सिंह गौड़ ने बताया कि अजमेर शहर में रावणा समाज की आबादी के चालीस हजार से ज्यादा है । समाज की विभूति का गौरव बढ़ाकर  समाज की महान विभूति को यथा स्थान दिया जाना चाहिए। ज्ञापन देने में नगर रावणा राजपूत सभा के अध्यक्ष  मानसिंह नरुक , किरण सिंह पडियार महामंत्री, कमल सिंह चौहान(कोषाध्यक्ष),  राम सिंह जी पंवार व सम्मान सिंह बडग़ुर्जर (वरिष्ठ सलाहकार) भंवर सिंह नरुका व महेंद्र सिंह जोधा( उपाध्यक्ष), राजेन्द्र सिंह पंवार व कुंदन सिंह नरूका अजय नरुका(मंत्री) ,  प्रेम सिंह गौड़ मीडिया प्रभारी,  पार्षद रणजीत  सिंह  नरुका , महेंद्र सिंह राठौर सहित नगर निगम पार्षद ज्ञान सारस्वत सहित अन्य पार्षदगण उपस्थित थे।


Previous
Next

Related Posts