


राज्यपाल कलराज मिश्र से सोमवार को यहाँ राजभवन में लोकायुक्त प्रताप कृष्ण लोहरा ने मुलाकात की।
राज्यपाल मिश्र को लोकायुक्त लोहरा ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल मिश्र को लोकायुक्त संस्था की गतिविधियों, परिवादों के त्वरित निस्तारण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी।