Saturday, 29 August 2026

ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र के घरों से पहले कॉमर्शियल संस्थाओं से 250 रुपए प्रति माह वसूलना शुरू करेंगे यूजर


ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र के घरों से पहले कॉमर्शियल संस्थाओं से 250 रुपए प्रति माह वसूलना शुरू करेंगे यूजर

ग्रेटर नगर निगम क्षेत्र में शुरू हुए डोर-टु-डोर वेस्ट कलेक्शन के एवज में यूजर चार्ज वसूलने की तैयारी शुरू हो गई है। लोग इसे ऑनलाइन जमा करवा सके, इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म (पोटर्ल) भी बन गया है। घरों की बजाए सबसे पहले यूजर चार्ज कॉमर्शियल और इंस्टीट्यूशन संस्थाओं से वसूला जाएगा। 

ग्रेटर नगर निगम फिलहाल रेस्पॉन्स के हिसाब से दूसरे जोन में बसे घरों पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड लगाना शुरू किया जाएगा। फिलहाल अभी मुरलीपुरा और मालवीय नगर जोन में घरों के बाहर ही आरएफआईडी कार्ड लगाए गए है। 

कमिश्नर महेंद्र सोनी ने बताया कि निगम चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन ही भुगतान करें, क्योंकि अमाउंट छोटा है। हर घर से औसतन 100 रुपए, जबकि कॉमर्शियल बिल्डिंग से 250 रुपए महीना चार्ज वसूला जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुरलीपुरा और मालवीय नगर जोन के अलावा शेष बचे जगतपुरा, विद्याधर नगर, सांगानेर, झोटवाड़ा, मानसरोवर में आरएफआईडी कार्ड लगाने का काम इस बार नगर निगम खुद करेगा।



Previous
Next

Related Posts