Saturday, 29 August 2026

अजयमेरु प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न, अग्रवाल अध्यक्ष और गुंजल उपाध्यक्ष निर्वाचित


अजयमेरु प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न, अग्रवाल अध्यक्ष और गुंजल उपाध्यक्ष निर्वाचित

अजयमेरु प्रेस क्लब के वार्षिक चुनाव में डाॅ.रमेश अग्रवाल सातवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए । निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र गुप्ता ने घोषणा की कि डॉ . रमेश अग्रवाल को 48 और उनके प्रतिद्वंद्वी नवाब हिदायत उल्ला को 32 वोट मिले । महासचिव पद पर आनन्द शर्मा निर्वाचित हुए । इनके अलावा सचिव पद पर अकलेश जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी वचन सिंह रावत को पराजित किया । 

इससे पहले उपाध्यक्ष पद पर राजेन्द्र गुंजल , कोषाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण जाला और कार्यकारिणी सदस्य के लिए जी.एस.विर्दी , अमित टण्डन , रजनीश रोहिल्ला , अब्दुल सलाम कुरेशी  , विजय कुमार हंसराजानी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए थे ।

इस चुनाव में सम्पूर्ण अजमेर जिले के पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया । इनमें ब्यावर , किशनगढ़ , नसीराबाद , भिनाय , श्रीनगर , जवाजा , कादेड़ा आदि स्थानों के पत्रकार मताधिकार का प्रयोग करने के लिए आए । 

     



Previous
Next

Related Posts