Saturday, 29 August 2026

रणथम्भौर में मलाइका-अर्जुन कपूर, वरुण धवन और मोहित मारवा ने मनाया नया वर्ष


रणथम्भौर में मलाइका-अर्जुन कपूर, वरुण धवन और मोहित मारवा ने  मनाया नया वर्ष

सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने नया वर्ष मनाया। इस दौरान उनके साथ एक्टर वरुण धवन व उनकी वाइफ नताशा और मोहित मारवा व उनकी वाइफ अंतरा मोतीवाला भी साथ रहे।

बी-टाउन के स्टार्स ने साल 2022 के आखिरी दिन देर रात तक यहां नाइट पार्टी इंजॉय की। सभी स्टार्स ने यहां रणथम्भौर के होटल ओबराय में साल की आखरी रात को खूब इंजॉय किया। जिसके कुछ फोटोज मलाइका अरोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाइंट इंस्टाग्राम पर भी शेयर किए हैं। जिसमें सभी स्टार्स ब्लैक ड्रैस में दिखाई दे रहे हैं। यहां होटल में 31 दिसम्बर की पार्टी सेलिब्रेट करने के बाद रविवार सुबह सभी स्टार्स ने फिर रणथम्भौर में टाइगर सफारी का लुफ्त उठाया।

उन्होंने यहां रणथम्भौर के जोन तीन में टाइगर सफारी की। इस दौरान उन्होंने योद्धा और रिद्धी के दीदार किए। इससे एक दिन पहले एक वीडियो वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया था। जिसमें यह टाइगर के साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे है। उल्लेखनीय है कि यहां होटल ओबराय में सभी स्टार्स के टेंट तीन जनवरी तक बुक हैं। जिसके चलते इनके यहां तीन जनवरी तक रुकने की संभावना जताई जा रही है।

सुबह टाइगर सफारी के दौरान बाघिन रिद्धी को देखकर मलाइका अरोड़ा रोमांचित हो गईं। इस दौरान उन्होंने बाघिन को पहली बार देखते ही बोला ओ मॉय गाड। यहां सभी स्टार्स ने करीब दस मिनट तक बाघिन को निहारा। जिसके बाद उन्हें बाघ योद्धा के भी दीदार हुए। सभी स्टार्स यहां टाइगर को देखकर बहुत खुश दिखाई दिए।



    Previous
    Next

    Related Posts