


कांचीपुरम से रवाना होकर अरूणा चल प्रदेश परशुराम कुंड आमंत्रण यात्रा का पुष्कर से तपस्वी भवन वैशाली नगर पहुंचने पर सभी ब्राह्मण संगठनों ने रथ का भव्य स्वागत किया।तपस्वी परिवार ने परशुराम भगवान रथ में विराजमान की पूजा अर्चना की परशुराम भगवान को पौष बड़े का भोग लगाया।
परशुराम रथ में विराजमान परशुराम के सभी लोगों ने पूजा अर्चना कर एक आम सभा का आयोजन किया मंच पर रथ यात्रा मैं चल रहे संत रामेश्वर जी महाराज ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मणों को अपने ब्रह्म योग को समझते हुए अपनी शक्ति के आधार पर समाज का नेतृत्व करना चाहिए।
डॉ. बीएन सारस्वत ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मणों का प्रतिनिधित्व कम होने का कारण ब्राह्मणों का विखंडन होने का है। कार्यक्रम संयोजक सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशअजय शर्मा ने कहा कि आज का आयोजन मात्र केवल ब्राह्मणों की एकता ध्यान में रखते हुए किया गया है सभी का आभार व्यक्त किया।
तपस्वी भवन पर आयोजित ब्राह्मण आमसभा में फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष कपिल व्यास, चंद्र प्रकाश दाधीच, डॉ राहुल भारद्वाज, बृजेश पांडे, पंडित सुदामा शर्मा, अशोक शर्मा, सुशील पारीक, जेके शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, पुष्कर से पंडित कैलाश नाथ दाधीच, पंडित चंद्रशेखर गॉड, अरुण पाराशर, आलोक भारद्वाज, अरुण कुमार, बाबू पाराशर, कुशल शर्मा, मुकेश गौड़, डॉ. रामनिवास शर्मा, डॉ. प्रमोद सारस्वत आदि सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित थे।मंच का संचालनसुभाष दत्त शर्मा ने किया। परशुराम रथ में विराजमान भगवान परशुराम की पूजा विधायक वासुदेव देवनानी ने भी की।