Saturday, 29 August 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर आएंगी जयपुर, संविधान पार्क का उद्घाटन ,माउंट-आबू में करेंगे रात्रि-विश्राम, राष्ट्रीय जंबूरी में भी होंगी शामिल


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 जनवरी को दो दिवसीय दौरे पर आएंगी जयपुर, संविधान पार्क का उद्घाटन ,माउंट-आबू में करेंगे रात्रि-विश्राम, राष्ट्रीय जंबूरी में भी होंगी शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर 3  जनवरी को  सेना के विशेष विमान से जयपुर  पहुंचेगी। यहां वह राजभवन में बने संविधान पार्क का उद्घाटन करेगी। इसके बाद सेना के विशेष विमान से वह माउंट आबू के लिए रवाना होंगी। जहां वह ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वहीं 4 जनवरी को पाली के रोहट में राष्ट्रीय जंबूरी में शामिल होंगी।

3 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह सेना के विशेष विमान से जयपुर आएंगी। एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से राजभवन जाएंगी। सुबह 11 बजे संविधान पार्क के कार्यक्रम में होंगी शामिल। इसके बाद राजभवन में राष्ट्रपति के लिए आयोजित लंच में मौजूद रहेगी। दोपहर बाद राष्ट्रपति सेना के हैलीकॉप्टर से माउंट-आबू के लिए रवाना होगी। जहां वह ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में बतौर अतिथि होगी शामिल। इसके बाद वह माउंट-आबू में ही डिनर और रात्रि विश्राम करेगी।

4 जनवरी को सुबह एयरस्ट्रिप से पाली के रोहट में पहुंचेंगी। जहां राष्ट्रपति राष्ट्रीय जबूरी का करेंगी उद्घाटन। इसके बाद राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल के पास बनाए हेलीपेड से जोधपुर के लिए रवाना होंगी। वही इसके बाद शाम 4 बजे सेना के हेलीकॉप्टर से दिल्ली रवाना होंगी।



Previous
Next

Related Posts