Saturday, 29 August 2026

तीन गाड़ियां टकराईं, 9 की मौत, 6 लोग घायल,3 गंभीर घायलों को सीकर किया रेफर


तीन गाड़ियां टकराईं, 9 की मौत,  6 लोग घायल,3 गंभीर घायलों को सीकर किया रेफर

सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके के पलसाना रोड स्थित माजी साहब की ढाणी के पास रविवार को तीन वाहनों की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 6 लोग घायल हो गए। गंभीर घायल 3 लोगों को सीकर रेफर किया गया है। हादसा रविवार को शाम साढ़े 4 बजे खंडेला- पलसाना मार्ग पर खंडेला इलाके में हुआ। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस के मुताबिक माजी साहब की ढाणी के पास पिकअप और बाइक की टक्कर हो गई। इसी दौरान दोनों वाहन सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बाइक सवार पति-पत्नी और पिकअप सवार 7 लोग शामिल है। पिकअप सवार चौमूं के सामोद के रहने वाले थे।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप बाइक सवार को काफी दूर तक रोते हुए ले गई जिसके बाद सामने से आ रही बोरवेल मशीन में जा घुसी। दुर्घटना के बाद मची चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को पलसाना चिकित्सालय पहुंचाया गया।

हादसे में पिकअप सवार अरविंद रेगर, पूनम खटीक, ढाई साल के गोलू खटीक, अजय खटीक, रेखा खटीक, विजय खटीक निवासी सामोद और बाइक सवार बीरबल गुर्जर निवासी सुंदरपुरा रानौली सीकर, उसकी पत्नी जानकी देवी की मौत हो गई।

पिकअप में सवार 20 लोग खंडेला में गणेश धाम मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। हादसे की सूचना के बाद सांसद सुमेधानंद सरस्वती और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया घायलों से मिलने एस के अस्पताल सीकर पहुंचे।


    Previous
    Next

    Related Posts