


राजस्थान का पंछी डिजिटल वेबसाइट परिवार नव वर्ष 2023 की अपने शुभचिंतकों, सहयोगियों और विज्ञापन दाताओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करता है कि वर्ष 2023 आप सबके लिए मंगलमय और प्रगति देने वाला बने।
हमें यह सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि वेबसाइट के साथ आपका सहयोग अब बढ़ता ही जा रहा है। डिजिटल वेबसाइट अब राजस्थान के साथ देश और विदेश में देखे जाने लगी है। इस सहयोग के लिए हम आप सभी का आभार प्रकट करते हैं। जैसा कि आप समय-समय पर वेबसाइट की कमियां और इसके प्रगति के लिए सुझाव देते आए हैं हमें आशा है कि भविष्य में भी यह सहयोग आपका बना रहेगा। वेबसाइट परिवार एक बार फिर से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई प्रेषित करता है। श्याम सुंदर शर्मा