मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सिफारिश पर राज्यपाल कलराज मिश्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चेतन देवड़ा को सेवानिवृत्ति 31 दिसंबर के बाद से 3 साल के लिए राजस्थान सिविल सेवा प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया है ।