


नए साल से एक दिन पहले 31 दिसंबर को आईएएस, आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति दी गई । साथ ही वन सेवा के अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों के तहत आईएएस अखिल अरोड़ा, अर्पणा अरोड़ा के साथ शिखर अग्रवाल और संदीप वर्मा को प्रमुख शासन सचिव से अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति किया है।
इसी तरह भवानी सिंह देथा और विकास सीताराम भाले को प्रमुख शासन सचिव के पद पर और आईएएस प्रतिभा सिंह, विश्वमोहन शर्मा, महेंद्र पारख, ह्देश शर्मा, सोहन लाल शर्मा, अनुप्रेरणा सिंह कुंतल और शक्ति सिंह राठौड़ को भी पदोन्नति देकर शासन सचिव बनाया है।
इसी तरह आईपीएस राजीव शर्मा को डीजी की वेतन शृंखला दी गई है। इनके अलावा विपिन पांडे, आलोक कुमार और पी.रामजी को आईजी से एडीजी की वेतन शृंखला में पदोन्नत किया है। अजयपाल लांबा, डॉ. विष्णुकांत, परम ज्योति, सत्येंद्र सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, सवाई सिंह गोदारा को डीआईजी से आईजी की वेतन शृंखला में पदोन्नति दी गई है।
आईपीएस श्वेता धनखड़, प्रीति जैन, अजय सिंह, योगेश यादव, कुंवर राष्ट्रदीप, कल्याणमल मीणा, अनिल कुमार द्वितीय, प्रदीप मोहन शर्मा, दीपक भार्गव, सुनील कुमार विश्नोई, मनीष अग्रवाल द्वितीय, शिवराज मीणा और डॉ. रामेश्वर सिंह को डीआईजी की वेतन शृंखला दी गई है। इनके अलावा भी कई आईपीएस को भी पदोन्नति दी गई है।
विस्तार से जानकारी के लिए सूची देखें…………..