


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी 4 जनवरी को टोंक आएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना ने बताया की राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ निकाली जा रही जनाक्रोश यात्रा के समापन के बाद अब 4 जनवरी को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान टोंक में टोंक विधानसभा क्षेत्र की जनाक्रोश सभा आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि आमसभा को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सम्बोधित करेंगे।जिला महामंत्री विष्णु शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के खिलाफ जनाक्रोश सभा मे टोंक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव से भाजपा कार्यकर्ताओं सहित जनभागीदारी के लिए मंडल अध्यक्ष व महामंत्रियों की बैठक सरकारी डाक बंगला टोंक में आयोजित की गई ।जिसमें कार्यकर्त्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई है।